फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Minimum temperature of the district reached six degrees

Bulandshahar News: छह डिग्री पहुंचा जिले का न्यूनतम तापमान, बढ़ी गलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। रात में न्यूनतम तापमान गिरने पर गलन बढ़ी है। रविवार को सुबह करीब आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। करीब 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं और आठ बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। वहीं, दिन में धूप के साथ हवा चलने की वजह से शाम होते ही गलन बढ़ गई। उधर, रविवार को शहर का एक्यूआई 240 मापा गया।
विज्ञापन

जिले में बीते एक सप्ताह से सर्दी तेजी से बढ़ी है। शनिवार रात बुलंदशहर का तापमान छह डिग्री के करीब रहा, वहीं, रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया। रात व दिन के तापमान में बड़ा अंतर होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि इस सप्ताह छह से आठ किमी की गति से हवा चलने की संभावना है। साथ ही आने वाले दिनों में मौसम और खराब होगा। ऐसे में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। जो पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व पछुआ हवा से देखने को मिलेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, सर्दी बढ़ते ही गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ने लगी है। लोग सर्दी से बचने के लिए जरूरत के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
- रात व सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें।
- गुनगुना पानी पीयें।
- छोटे बच्चों को घर में बिना मोजा-जूता, चप्पल के फर्श पर न छोड़ें।
- घर से बाहर निकलते समय पूरे कपड़े पहनें।
- चिकित्सक के बिना परामर्श दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed