फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Minimum mercury dropped by two degrees after rain

Bulandshahar News: बारिश के बाद दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बुधवार की शाम हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम हो गया। दिन में मौसम साफ रहा और खिली धूप से गर्माहट का भी अहसास हुआ। हालांकि सुबह और शाम ठंड रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
इस बार मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। मार्च माह के शुरू होते ही मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तेज हवाओं के बीच बादल छा रहे हैं और समय-समय पर बारिश हो रही है। बुधवार की शाम बारिश होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम कम होकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 23 फीसदी और हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अब आगामी कई दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना बन रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed