फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mercury dropped another two degrees, feeling of melting cold

Bulandshahar News: दो डिग्री और लुढ़का पारा, गलन भरी सर्दी का हुआ एहसास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सुबह-शाम और रात के समय कोहरे का असर जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री और गिर गया, लेकिन दिन में निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। तापमान में गिरावट और हवा ने गलन भरी सर्दी का एहसास कराया। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने और कंपकंपा देने वाली सर्दी के साथ घने कोहरे का सामना होगा। सुबह करीब नौ बजे के आसपास धूप निकली, तब जाकर कुछ राहत मिली। शाम ढलने के साथ ही सर्दी का प्रभाव फिर बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। धूप निकलने पर न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रता 38 फीसदी और हवा की गति 12 किलोमीटर के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार अब लगातार न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार को न्यूनतम तापमान कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed