{"_id":"578e679a4f1c1b197fc4b874","slug":"meats-and-wine-shops-will-be-closed-from-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 से बंद रहेंगी मीट और शराब की दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 से बंद रहेंगी मीट और शराब की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कंावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। नगर में शिवभक्तों की आमद के साथ ही मीट और शराब की दुकानें बंद करा दी जाएंगी। सनौटा नहर पर पांच गोताखोर राउंड द क्लाक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, कांवड़ मार्ग पर 20 अस्थायी स्पीड ब्रेकर भी बनाए जाएंगे। असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों के जत्थे जल लेने के लिए हरिद्वार रवाना होने लगे हैं।
विज्ञापन
कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जुलाई से गुलावठी, दादरी रोड पर मीट और शराब की दुकाने बंद करा दी जाएंगी। शिवभक्तों की सुविधा के लिए गुलावठी, दादरी रोड का रूट डायवर्ट किया जाएगा। सनौटा नहर से लेकर दनकौर बॉर्डर तक 20 अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए सनौटा नहर पर पांच गोताखोर 24 घंटे तैनात रहेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
शिवभक्तों के लिए शिविर लगाने के लिए पुलिस की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। कोतवाल ने बताया कि शिविर में व्यवस्था की जिम्मेदारी शिविर संचालकों की होगी। संचालकों को शिविर में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था करने के आदेश दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि कंावड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।