{"_id":"574f10b34f1c1b4366108cbe","slug":"mayavati-nrhm-scam-implicated","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मायावती ने एनआरएचएम घोटाले में फंसाया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मायावती ने एनआरएचएम घोटाले में फंसाया’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
nhrm
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मायावती ने मुझे साजिश के तहत एनएचआरएम घोटाले में फंसाया। मैंने घोटाले से जुड़े चिकित्सकों के कातिलों को नाम उजागर कर उन्हें सजा दिलाने की वकालत की थी।
विज्ञापन
’ यह बात जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कही। जनसंपर्क यात्रा पर निकले पूर्व मंत्री ने अति पिछड़ों, अति दलित, शोषितों, अल्पसंख्यकों से एक मंच पर जुटने की अपील की।
विज्ञापन
स्वागत समारोह के दौरान पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बसपा अपने मिशन से भटक गई है। बसपा ने सरकार बनाने के बाद अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं करके शोषितों, गरीबों को ठगा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछडों की आबादी 54 प्रतिशत है और उन्हें आरक्षण 27 प्रतिशत मिला हुआ है। वहीं जो जातियां राजनीतिक रूप से मजबूत वह आरक्षण का अधिकांश लाभ ले जाती है। उन्होंने पिछडों का आक्षरण 54 प्रतिशत करने की मांग की।
इस मौके पर लक्ष्मण सैनी, पूर्व सभासद राजेंद्र सैनी, राजू सैनी, भीम सैनी, किशन सैनी, विनोद सैनी, नरेंद्र सैनी, अशोक राणा, देवेंद्र साहनी, राहुल सैनी, सुखपाल, विरेंद्र साहनी, जगदीश, विनय सैनी आदि मौजूद रहे।