{"_id":"656234a85e13ae4626080d6a","slug":"married-woman-absconds-after-feeding-intoxicants-to-family-members-and-taking-cash-and-jewelery-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-1372-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: परिवार के लोगों को नशे का पदार्थ खिलाकर, नकदी और आभूषण लेकर विवाहिता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: परिवार के लोगों को नशे का पदार्थ खिलाकर, नकदी और आभूषण लेकर विवाहिता फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोला। मां, बेटे को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता घर में रखे करीब छह लाख के आभूषण, दो लाख की नकदी लेकर फरार हो गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव पचौता निवासी अनिल ने बताया कि उसके बड़े भाई कपिल की शादी ग्राम निधावली थाना धौलाना जनपद हापुड़ निवासी बबीता के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। बबीता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हैं। इसके चलते पिछले तीन चार साल से वह उन्हें परेशान करती चली आ रही है। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया।
एक अक्तूबर 2023 की रात में बबीता ने उसे व उसकी मां को दूध में नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए। रात में चाचा सुरेंद्र की तबीयत खराब होने के कारण उसका चाचा दो बजे घर पर गाड़ी की चाबी लेने के लिए पहुंचा। उसने देखा कि सभी बेहोशी की हालत में थे। घर के सभी दरवाजे खुले हुए थे। बबीता घर नहीं थी। वह दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर अनिल, उसकी मां को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
चार अक्तूबर को उपचार के बाद जब वह घर लौटे तो घर में रखे करीब छह लाख के आभूषण, दो लाख की नकदी गायब थी। उन्हें संदेह है कि बबीता ही आभूषण, नकदी लेकर गई है। पूर्व में वह इस प्रकार की हरकत कर चुकी है। उन्हें अंदेशा है कि वह उनके साथ किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकती है। थाना चोला पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने दस अक्तूबर को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी बबीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।