{"_id":"69876fa5a67a2748040ed756","slug":"mansoorpur-link-road-will-be-repaired-with-an-expenditure-of-rs-45-lakh-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111395-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मंसूरपुर संपर्क मार्ग की 45 लाख से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मंसूरपुर संपर्क मार्ग की 45 लाख से होगी मरम्मत
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। लोक निर्माण विभाग की ओर से एक किलोमीटर लंबे अरनिया मंसूरपुर संपर्क मार्ग का 45 लाख रुपये की लागत से सुदृढ़ीकरण होगा। शासन से पिछले माह इस कार्य की मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद स्थानीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने इस कार्य का शिलान्यास भी किया।
विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि खुर्जा जेवर मार्ग से अरनिया मंसूरपुर की ओर जाने वाला रास्ता बदहाल पड़ा है। मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से काफी समय से मांग की जा रही थी। इस रास्ते पर अरनिया मंसूरपुर, अरनिया मौजपुर, नगला हरभजन और असगरपुर चले जाते हैं। इसके अलावा मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र भी बन गया है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को भी इसी रास्ते से आना-जाना पड़ता है।
ऐसे में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शासन में सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, जिसकी मंजूरी मिल गई और लोक निर्माण विभाग को 1.100 किलोमीटर लंबे मार्ग का 45.20 लाख रुपये से निर्माण कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमंत सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। एक महीने में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। संवाद