{"_id":"6414b0a9197cfd918f014ee6","slug":"man-killed-in-collision-with-unknown-vehicle-bulandshahr-news-c-30-1-53383-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खुर्जा। नगर में स्थित रोडवेज बस अड्डा के पास पैदल घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में तैनात पुलिस निरीक्षक सरजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला बारादरी निवासी बुद्ध पाल सिंह (52) बृहस्पतिवार रात को बस में बैठकर दिल्ली से खुर्जा आया था। रात को वह रोडवेज बस अड्डा पर उतरा और पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह लहूलुहान अवस्था में गिर गया। राहगीरों ने पुलिस का सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर गई और घायल बुद्धपाल को जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है।