फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man found in compromising position with wife husband murdered him

UP: पत्नी संग डेविड कर रहा था 'डर्टी' काम, पति ने पिता और जीजा संग मिलकर ले जान; खेत में ले जाकर फेंकी लाश

Sun, 12 Oct 2025 09:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 09:06 PM IST
सार

मृतक डेविड के परिजनों ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शनिवार रात को गांव की महिला अंजलि के कमरे में डेविड को आपत्तिजनक हालत में उसके परिजनों ने देख लिया था।

विज्ञापन
man found in compromising position with wife husband murdered him
गैर के संग पकड़ी गई पत्नी, पति ने परिवार संग मिलकर की डेविड की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित अनूपशह थाना क्षेत्र के नगला भोपतपुर गांव में अवैध संबंध के चलते एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को खेत में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान गांव निवासी डेविड के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि डेविड को गांव की ही एक महिला अंजलि के साथ उसके कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया गया था, जिसके बाद महिला के परिजनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला अंजलि, उसके पति मुनेश और ससुर प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन

खेत में मिली डेविड की लाश, फैली सनसनी
रविवार सुबह नगला भोपतपुर गांव के ग्रामीण जब खेतों की ओर गए, तो वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान गांव निवासी डेविड के रूप में होने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर, क्षेत्राधिकारी अनूपशहर, फील्ड यूनिट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात पकड़ा गया था डेविड
मृतक डेविड के परिजनों ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शनिवार रात को गांव की महिला अंजलि के कमरे में डेविड को आपत्तिजनक हालत में उसके परिजनों ने देख लिया था। इसके बाद महिला के पति मुनेश के कहने पर अंजलि के सामने ही उसके ससुर प्रेमपाल, ननद मीना और मीना के पति प्रमोद ने डेविड को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

सभी ने मिलकर दबाया गला
बताया जा रहा है कि पांचों आरोपियों ने मिलकर डेविड की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक खेत में ले जाकर फेंक दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सुबह अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के नगला भोपतपुर गांव में खेत में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

पुलिस ने पति, पत्नी और ससुर को किया गिरफ्तार
परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला अंजलि, उसके पति मुनेश और ससुर प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल फरार आरोपी ननद मीना और नंदोई प्रमोद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed