{"_id":"586155884f1c1b8940eebd64","slug":"maintaining-cash-shortage-has-long-queues","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की किल्लत बरकरार, लंबी हुई कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की किल्लत बरकरार, लंबी हुई कतार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद की बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत बरकार है। आलम यह है कि हर रोज बैंक और एटीएम के सामने कतारों की लंबाई बढ़ने पर है। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर शाखाओं में अफरा तफरी का माहौल रहा। जनपद की 256 बैंक शाखाओं में 80 शाखाएं ऐसी रही जहां कैश नहीं पहुंचा।
कुछ बैंकों में कैश पहुंचा जरूर, लेकिन वह नाकाफी था। कैश को लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी दिक्कत रही। मजदूर और किसानों में नोटबंदी पर गुस्सा है। कल तक जो लोग फैसले का स्वागत कर रहे थे वह लोग भी कहने लगे हैं कि सरकार के नोटबंदी के फैसले से बदलाव तो कुछ दिखा नहीं, बल्कि कामकाज छोड़ लोग बैंकों की कतार में लग गए हैं।
विज्ञापन
पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, आडीबीआई सिविल लाइन, पीएनबी यमुनापुरम, पीएनबी, एचडीएफसी, और एक्सिस बैंक डीएम रोड पर आम आदमी की लंबी कतार लगी रही। सीनियर सिटीजन बैंक प्रबंधकों से करेंसी को लेकर गिड़गिड़ाते रहे, मगर किसी ने बुजुर्गों की बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
पीएनबी भूड़ और पीएनबी यमुनापुरम में शाम तक कैश का वितरण हुआ। अपग्रेड नहीं हो पाए एटीएमः प्रमुख स्थानों पर स्थापित एटीएम को छोड़कर बाकी एटीएम अपग्रेड नहीं हो पाए। ऐसे में प्रमुख एटीएम पर लोगों की लंबी कतार है। सिविल लाइन, डीएम रोड, लल्लाबाबू रोड और दिल्ली रोड पर एटीएम मशीनों के सामने लाइन लगी रही। एलडीएम सतपाल मेहता ने बताया कि सोमवार को बैंकों में जैसे तैसे काम चलाया गया।
नोटबंदी के विरोध में व्यापारियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
नोटबंदी के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। व्यापारियों की मांगों में 500 के नोट की खपत बढ़ाने, दो की जगह एक हजार का नोट चलाने और कैशलेस जबदस्ती न थोंपना शामिल है। व्यापारियों ने 10 सूत्रीय मांगपत्र प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा है।
शहर के व्यापारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले एकत्र हुए। सभी व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर अध्यक्ष आशुतोष गर्ग, नगर महामंत्री तरुण अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग ने किया।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद, जिलाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, नगर अध्यक्ष आशुतोश गर्ग, राधेश्याम सूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद, जिलाध्यक्ष अंकुर मौजूद रहे।