फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mahashivratri: Heavy vehicles will not run on Narora to Ramghat-Atrauli road for five days

महाशिवरात्रि : नरौरा से रामघाट-अतरौली मार्ग पर पांच दिन नहीं चलेंगे भारी वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
डिबाई/नरौरा। महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान नरौरा से रामघाट-अतरौली मार्ग पर पांच दिन तक भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। रूट डायवर्ट करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कार्ययोजना बना ली है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। जिलेभर के गंगा घाटों पर शिवभक्त कांवड़ लेने पहुंचेंगे। अनूपशहर और रामघाट में सबसे अधिक शिवभक्त पहुंचते हैं। यहां पर कांवड़ मेला भी लगता है। हर साल रामघाट में सबसे अधिक भक्त कांवड़ लेने पहुंचते हैं। कांवड़ मेला 22 फरवरी से शुरू हो जाएगा। अलीगढ़ के अलावा मथुरा, हाथरस व राजस्थान समेत अन्य जगह से आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए 22 से 26 फरवरी तक नरौरा से रामघाट-अतरौली मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन नरौरा से डिबाई और भीमपुर दोराहा से होते हुए अलीगढ़ की ओर जाएंगे। इसी तरह अन्य मार्गों से भी वाहन को निकाला जाएगा। इसके लिए बुलंदशहर के साथ अलीगढ़ के संबंधित अधिकारियों ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। डिबाई एसडीएम कमलेश गोयल और सीओ शोभित कुमार के अनुसार रूट डायवर्ट करने के लिए तैयारी की जा रही है। जाम की समस्या न बने, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कमलेश गोयल ने बताया कि रामघाट में लगने वाले कांवड़ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां पर सभी सुविधाओं के साथ सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। पार्किंग स्थल चयनित कर लिया गया है। गंगा स्नान और कांवड़ भरने के लिए गंगा में बैरिकेडिंग की जा रही है। राजघाट के ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह के अनुसार मेले के दौरान गोताखोर, नाव और सुरक्षा के अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed