{"_id":"67bf4632b0497675ae0dc473","slug":"mahashivratri-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-130136-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, लगी भक्तों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, लगी भक्तों की कतारें
विज्ञापन
अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़। संवाद
बुलंदशहर/अहार/अनूपशहर/डिबाई/नरौरा/शिकारपुर। महाशिवरात्रि पर जिले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजते रहे। भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हरिद्वार और गंगोत्री समेत अन्य स्थानों से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियाें ने परिवार संग जलाभिषेक किया। शिवभक्तों में जलाभिषेक करने की होड़ लगी रही। सुरक्षा को लेकर मंदिरों में बड़ी संख्या में पुलिस बात तैनात रहा। जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद भी बांटा गया।
हरिद्वार, ब्रजघाट, नरौरा और अनूपशहर आदि स्थानों से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त मंगलवार रात्रि एक बजे तक अपने गंतव्य तक पहुंच गए थे। बुधवार भोर से ही नगर राजराजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, भूतश्या मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर महाकालेश्वर मंदिर, साठा मंदिर, हनुमान मंदिर, मनसा देवी मंदिर, टीचर्स कॉलोनी स्थित शिव-शक्ति मंदिर समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। शाम तक भक्तों ने जलाभिषेक किया।
वहीं, सदर तहसील क्षेत्र के गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ मंदिर में 70 फीट ऊंचे शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का पूरा दिन तांता लगा रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। यहां पर आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने भक्तों को चार मुखी रुद्राक्ष वितरित किया। अनूपशहर क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव मलकपुर में महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर मेला कमेटी और पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए।
विज्ञापन
शिकारपुर क्षेत्र के गांव बरासऊ स्थित बड़ा महादेव मंदिर में भी सुबह होते ही जलाभिषेक करने और कांवड़ चढ़ाने वाले श्रद्धालु की कतार लग गई। वहीं, अहार क्षेत्र के महाभारतकालीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। यहां पर बृहस्पतिवार की शाम से कांवड़ चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस मौके पर मेला कमेटी और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। नरौरा व डिबाई के शिवालयों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया।