फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Made a human chain of voter awareness message

मानव श्रृंखला बना दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Mon, 17 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Made a human chain of voter awareness message
स्वच्छ अ‌भियान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मतदाता और स्वच्छता के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए सोमवार को शहर में मानव श्रृंखला बनाई गई। डीएम ने कबूतर उड़ाकर इसका आगाज किया। इस दौरान डीएम ने हरी झंडी दिखा स्वच्छता रथ को भी रवाना किया। मानव श्रृंखला काला आम चौराहे को घेरते हुए डीएम रोड, कचहरी रोड, दिल्ली रोड, मोतीबाग रोड, सिविल लाइन रोड और पुलिस लाइन रोड तक पहुंची।

डीएम ने स्टूडेंट्स, आमजन और अफसरों को शपथ भी दिलवाई और जगह जगह मानव श्रृंखला का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि जो युवा इस साल 18 साल के हो गए हैं वह अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवा लें। जिनका नाम दो दो विधानसभा क्षेत्रों की सूची में है वह अपना नाम एक सूची से कटवा लें। नाम में त्रुटि हो तो त्रुटि दूर करवा लें।
विज्ञापन


इसके लिए जगह-जगह बीएलओ की तैनाती की गई हैं। वहीं, कार्यक्रम के दौरान थोड़ी अव्यवस्था भी देखने को मिली। रोड पर मानव श्रृंखला बनाते समय वाहनों के संचालन पर ध्यान नहीं दिया गया। कार और अन्य वाहनों की कतार भी लगी रही। अफसरों ने भी इसे चूक माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएम आंजनेय कुमार सिंह, सीडीओ जसजीत कौर, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम वित्त बृजेश कुमार, एसडीएम खुर्जा राहुल यादव, सिटी मजिस्ट्रेट, परियोजना अधिकारी और खालसा मानटेंसरी समेत कई स्कूलों के स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

वहीं, एडीएम प्रशासन अरविंद  कुमार मिश्र ने बताया कि मानव श्रृंखला बनाने के लिए बेहद कम समय मिला। शॉर्ट नोटिस पर बेहतर कार्यक्रम हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed