{"_id":"66a5565a18991a42ae0e6364","slug":"love-couple-consumed-poison-in-bugrasi-young-man-died-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता, प्रेमी युगल ने जहर खाकर मौत को लगाया गले, युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता, प्रेमी युगल ने जहर खाकर मौत को लगाया गले, युवक की हुई मौत
Sun, 28 Jul 2024 01:49 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:49 AM IST
सार
प्रेमी युगल एक जाति से ताल्लुक रखते हैं लेकिन दोनों के परिजन प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज थे। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों ने प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर दोनों को अलग-अलग रहने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र के एक गंगा तटीय गांव के प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जहर खाने की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन दोनों को अलग-अलग अस्पताल में लेकर दौड़ पड़े। रास्ते मे ही प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका का स्याना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रेमी के परिजनों ने चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस ने जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुगरासी चौकी क्षेत्र के एक गंगा तटीय गांव निवासी युवक व युवती का पिछले काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों ही एक जाति से ताल्लुक रखते हैं लेकिन दोनों के परिजन प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज थे। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों ने प्रेमी युगल के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर दोनों को अलग-अलग रहने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके दोनों लगातार चोरी छिपे मिल रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सवेरे दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की तवियत बिगड़ी तो परिजन तत्काल इलाज के लिए ले गए। प्रेमी युवक के परिजन युवक को गढ़मुक्तेश्वर के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में ही तकरीबन पांच बजे युवक की मौत हो गई। वहीं युवती को स्याना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनों ने एक ही साथ जहर खाया है जबकि युवक की मौत के बाद युवती के परिजनों का कहना है कि युवती ने घर पर ही जहर खाया है। दोनों के परिजन प्रेम प्रसंग को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल के जहर खाने तथा प्रेमी के मौत की सूचना चर्चा के आधार पर मिली है। परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।