फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Loss of 1,000 crore retail market

फुटकर बाजार को 1000 करोड़ का नुकसान

Tue, 06 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Loss of 1,000 crore retail market
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए लगी कतार। - फोटो : ब्यूरो

नोटबंदी से यदि कोई सबसे ज्यादा परेशान है तो वह किसान मजदूर और व्यापारी है। आलम यह है कि 28 दिन के भीतर जनपद में फुटकर बाजार को 1000 करोड़ से अधिक की चपत लग चुकी है। दरअसल लोग प्लास्टिक मनी के चलन के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि जनपद में आठ लाख ग्राहकों के पास डेबिट कार्ड- क्रेटिड कार्ड हैं। इनमें से आधे लोग प्लास्टिक कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। दुकानों पर स्वैप मशीनों का जबरदस्त टोटा है। ऐसे मेें कारोबार बढ़े तो कैसे।
विज्ञापन


 बाजार में इक्का दुक्का बड़े दुकानदार  और शोरूम मालिक ही स्वैप की सुविधा आम आदमी को उपलब्ध करा पा रहे हैं। कुल मिलाकर 95 फीसदी दुकानदारों के पास स्वैप मशीनें नहीं है। हालांकि हाल ही के दिनों में लीड बैंक अफसर ने स्वैप मशीन उपलब्ध कराने के कुछ इंतजाम जरूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं कारण है कि बाजार में मायूसी है। मिठाई से लेकर रेडीमेंड गारमेंटस, बैंगल स्टोर, टॉय शॉप, होटल, रेस्तरा आदि पर ग्राहकों का टोटा बना हुआ है। नोटबंदी के कारण मैरिज कारोबार पर भी नोटबंदी का ग्रहण लग गया है।


चूड़ी बाजार, रेडीमेड्स गारमेंटस उद्योग, ज्वैलरी उद्योग, फूड्स कारोबार, होटल व्यापार, सौंदर्य प्रसाधन कारोबार, खिलौना कारोबार बंदी जैसे हालात से जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed