{"_id":"57bf41444f1c1b680cd4fef4","slug":"lord-in-khurja-boost-trains-stapej","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रभु’ खुर्जा में बढ़वाइए ट्रेनों का स्टापेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रभु’ खुर्जा में बढ़वाइए ट्रेनों का स्टापेज
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
goods train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर जहां ट्रेनों के स्टॉपेज काफी कम हैं, वहीं, सीमित पैसेंजर ट्रेनों से भी यात्रियों को दिल्ली व मेरठ आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 30 सितंबर को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आगमन से दैनिक यात्रियों की उम्मीदें जागी हैं।
विज्ञापन
ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने से लेकर स्टेशन की हालत सुधारने के लिए रेल मंत्री कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। बता दें कि खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 400 ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन स्टेशन पर सात लोकल ट्रेनें और 15 एक्सप्रेस ट्रेनों का ही ठहराव है। जबकि, मेरठ पैसेंजर में केवल पांच कोच हैं।
विज्ञापन
इसके चलते यात्रियों को सफर करने मे मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। त्यौहारों के समय भीड़ बढ़ने से स्थित और भी गंभीर हो जाती है। यात्री पिछले कई सालों से नार्थ-ईस्ट, बिहार आदि की तरफ जाने वाली ट्रेनों का स्टाप बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 30 सितंबर को स्टेशन पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु आगमन से दैनिक यात्रियों खासा उत्साह है।
विज्ञापन