फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   life threat

डीएसओ पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
life threat
डीएसओ पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। आपूर्ति विभाग में तैनात महिला निरीक्षक ने जिला पूर्ति अधिकारी और कार्यालय में तैनात बाबू समेत तीन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूर्व में डीएसओ के खिलाफ की गई शिकायत में बयान दर्ज न कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से धमकी दी जा रही है।
सोमवार को पूर्ति निरीक्षक मीनाक्षी तोमर ने डीएम सीपी सिंह को शिकायत देकर बताया कि वह पूर्ति कार्यालय में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। पिछले दिनों जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह, पूर्ति लिपिक योगेंद्र सिंह और लिपिक राजबीर सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत की जांच चल रही है। अब शिकायत को वापस लेने के लिए अधिकारी व लिपिक मिलकर दबाव बना रहे हैं। जब शिकायत वापस लेने से इनकार किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी एक फर्जी शिकायत भी दर्ज कराई। जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है। सोमवार को डीएम कार्यालय में मीनाक्षी ने रोते हुए डीएम के समक्ष अपनी समस्या रखी तो मौके पर अन्य लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आरोप लगाया कि विभिन्न जिलों में तैनाती के दौरान अभय प्रताप सिंह के खिलाफ संबंधित कार्यालय की महिला अधिकारियों द्वारा अभद्रता की शिकायतें की गई थीं।
विज्ञापन

डीएसओ बोले - फर्जी आरोप लगा रही हैं निरीक्षक
महिला निरीक्षक द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर डीएसओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें हैं। आय से अधिक संपत्ति और लगातार अवैध उगाही में लिप्त होने के मामले की एडीएम प्रशासन द्वारा जांच कराई जा रही है। इसके अलावा वह बिना बताए लंबे समय से छुट्टी पर चल रही हैं। जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में निरीक्षक मीनाक्षी सिंह ने डीएसओ व दो लिपिक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed