फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Life disrupted due to fog and cold wave, no relief expected at present

Bulandshahar News: कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोहरा व शीतलहर ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। इसका प्रभाव सीधे लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे निकली धूप भी बेअसर रही। शाम होते ही फिर ठंड और शीतहलर ने जोर लिया।
विज्ञापन


जनवरी की शुरुआत से ही सर्दी सितम ढहा रही है। शीतलहर लोगों को घरों से नहीं निकलने दे रही। अधिकांश समय हीटर और अलाव के सहारे ही व्यतीत हो रहा है। लोग बहुत जरूरी कामों से ही घरों से निकल रहे हैं। इसका असर बाजारों पर भी पड़ रहा है। हर समय ग्राहकों से गुलजार रहने वाले शहर के अंसारी रोड बाजार, बूरा बाजार, चौक बाजार, डिप्टी गंज आदि में भीड़भाड़ कम ही दिखाई दे रही है। कंपकंपा देने वाली ठंड व कोहरे का असर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक देखने को मिल रहा है। मंगलवार की रात्रि पाला भी पड़ा। वहीं पिछले कई दिन से जारी कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। आसमान में कोहरा छाया रहा और दोपहर बाद तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। करीब एक बजे धूप निकली, लेकिन वह भी बेअसर साबित रही। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 78 फीसदी और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी से निजात मिलने के आसार नहीं हैं। कोहरा संग पाला पड़ने की भी संभावना बन रही है। यदि धूप निकली भी है तो भी शीतलहर का प्रकोप कम नहीं होगा। बादल छाने की भी संभावना बन रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed