{"_id":"678fd0d7874d6658990c089b","slug":"led-ordered-online-delivery-boy-not-paid-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-128442-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऑनलाइन मंगाई एलईडी, डिलीवरी बॉय को नहीं किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऑनलाइन मंगाई एलईडी, डिलीवरी बॉय को नहीं किया भुगतान
विज्ञापन
बीबीनगर। थाना क्षेत्र में ऑनलाइन एलईडी मंगवाकर भुगतान न करने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने कंपनी के खाते में भुगतान करने की बात कही लेकिन भुगतान नहीं किया। रुपये मांगने पर आरोपी ने अभद्रता की। डिलीवरी बॉय ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर थाने में तहरीर दी है।
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जरिया आलमपुर निवासी धर्मपाल सिंह ने बीबीनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीती सात जनवरी को प्रशांत सोलंकी के नाम से एमआई कंपनी की एक एलईडी ग्राम खैरपुर के लिए ऑनलाइन बुक कराई गई। डिलीवरी बॉय एलईडी लेकर खैरपुर नगर पुल के पास पहुंचा, जहां प्रशांत सोलंकी ने कंपनी के स्कैनर पर ऑनलाइन भुगतान किया जो बीच में ही अटक गया।
आरोप है कि प्रशांत ने डिलीवरी बॉय से पैसा उसके खाते में वापस आने पर पुनः भुगतान करने का आश्वासन दिया और वहां से चला गया। डिलीवरी बॉय कई दिनों तक प्रशांत को कॉल करता रहा लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। ठगी की आशंका पर पीड़ित ने बीबीनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।