फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Land mafia Sudhir Goyal's property worth Rs 9.27 crore seized

Bulandshahar News: भूमाफिया सुधीर गोयल की 9.27 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Land mafia Sudhir Goyal's property worth Rs 9.27 crore seized
भूमाफिया सुधीर गोयल।
बुलंदशहर। भूमाफिया सुधीर गोयल और उसकी पत्नी राखी गोयल के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों की 9.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। करीब छह माह पहले भी दोनों की 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

प्लॉट बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले भूमाफिया सुधीर गोयल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीएम कोर्ट से आदेश के बाद अब कोतवाली देहात पुलिस ने सुधीर गोयल की राधिका एन्क्लेव स्थित करीब 5.27 करोड़ और उसकी पत्नी राखी गोयल की चार करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आरोपी भूमाफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के साथ ही 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आए दिन आरोपी के खिलाफ लोगों द्वारा शिकायतें की जा रहीं हैं। अब डीएम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया कि इससे पहले भी आरोपियों की करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्लॉट बेचने के बाद भी किसानों को उसका भुगतान नहीं किया था। बताते चलें कि सुधीर गोयल के खिलाफ करीब डेढ़ साल पहले तत्कालीन एएसपी अनुकृति शर्मा के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायतें करने के लिए लगातार लोग सामने आए थे। इसके चलते मुकदमों की संख्या बढ़कर 35 को पार कर गई थी। इसके चलते पुलिस की ओर से सुधीर गोयल, राखी गोयल और उसके अन्य साथियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने की थी सुधीर और सहयोगियों के ठिकानों पर कार्रवाई
जनवरी माह में ईडी की टीम ने सुधीर गोयल, राखी गोयल के साथ उसके सहयोगियों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान शहर में एक व्यापारी नेता, सुधीर गोयल के ड्राइवर, साथियों के छह से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी। ईडी की टीम मौके से कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। इसके बाद ईडी ने एक फरवरी को सुधीर और राखी की 27.49 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed