फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurja tops in air pollution prevention

Bulandshahar News: वायु प्रदूषण निवारण में खुर्जा रहा अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण निवारण में खुर्जा अव्वल रहा। इसको लेकर खुर्जा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव और अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने विभाग के सभी कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही निरंतर इस पर कार्य करते हुए 2026 के लिए मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, जिले की वायु गुणवत्ता सुधरी है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से वायु प्रदूषण से संबंधित डाटा प्रेषित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत 2024 तक 20 से 30 प्रतिशत प्रदूषण को कम करना है। वर्ष 2022-23 में खुर्जा में 159 पीएम 10 था, जो 2023-24 में 135 पहुंचा और 2023-24 में 105 तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि निकाय में 2022 से 2024 तक 34.10 प्रतिशत तक पीएम 10 को कम किया गया। लक्ष्य से भी 4 प्रतिशत ज्यादा कम किया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर बरेली ने 30.82 प्रतिशत, झांसी 18.91 प्रतिशत कम कर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल का कहना है कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में लोगों का पूरा सहयोग रहा। अब 2026 के लिए 40 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ, जो जरूर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed