फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurja-Shikarpur road started construction

Bulandshahar News: 19.58 करोड़ रुपये से बनना शुरू हुआ खुर्जा-शिकारपुर मार्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Khurja-Shikarpur road started construction
निर्माणाधीन खुर्जा-शिकारपुर मार्ग।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा-शिकारपुर मार्ग पर पड़ने वाले गांव और राहगीरों के लिए अच्छी खबर है। इस मार्ग का नवीनीकरण शुरू हो गया है। 14.30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के नवीनीकरण पर 19.58 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
खुर्जा-शिकारपुर मार्ग से रोजाना 50 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। इस मार्ग पर गांव आंचरू, खंडवाया समेत 25 से अधिक गांव पड़ते हैं। यह मार्ग खुर्जा से शिकारपुर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, डिबाई और अहमदगढ़ को जोड़ता है। साथ ही इस मार्ग से खुर्जा में संचालित पॉटरी में भी बड़ी संख्या में लोग काम के लिए जाते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से यह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। अब इसका नवीनीकरण होने पर जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खुर्जा के एक्सईएन हेमंत सिंह ने बताया कि खुर्जा-शिकारपुर मार्ग का नवीनीकरण शुरू हो गया है। इसका निर्माण कार्य इसी साल के अंत हो जाएगा। इस मार्ग के बनने से इस पर पड़ने वाले गांव और रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों के अलावा अन्य लोगों की परेशानी दूर होने के साथ उनका सफर सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed