फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurja: PM Narendra Modi gifted Khurja's crockery to the Prime Minister of Britain

खुर्जा: पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को उपहार में दी खुर्जा की क्रोकरी

Tue, 28 Jun 2022 03:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा 
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jun 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
Khurja: PM Narendra Modi gifted Khurja's crockery to the Prime Minister of Britain
खुर्जा की क्रोकरी - फोटो : अमर उजाला

जर्मनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को खुर्जा की क्रोकरी उपहार में दी। इसके लिए करीब 20 दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उद्यमियों से विशेष क्रोकरी बनाने के लिए कहा गया था। खुर्जा में मिन्हास पॉटरी के निदेशक गुलजीत मिन्हास ने बताया कि 3 जून को लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया गया। इसमें खुर्जा से वह (गुलजीत) और दादू पॉटरी के निदेशक गए थे। जहां मुख्यमंत्री ने खुर्जा उद्यमियों से विशेष क्रोकरी बनाने के लिए कहा था। 

विज्ञापन


इसके बाद गुलजीत मिन्हास ने अपनी फैक्ट्री में पांच अनुभवी कारीगरों के आकर्षक और बेशकीमती  टी-सेट बनाना शुरू करवाया। इसमें 6 कप-प्लेट, 1 दूध दान, 1 पत्ती दान, चीनी कटोरी, 6 छोटी प्लेट और 2 बड़ी प्लेट शामिल थी। यह क्रोकरी तैयार करने में करीब 10 दिन लग गए थे। इसमें विशेष रूप से मेहंदी की कीप से डिजाइन बनाए गए और प्लेटिनम धातु लगाया गया। 18 जून को क्रॉकरी तैयार करके जिला उद्योग उपायुक्त योगेश कुमार की ओर से प्रदेश सरकार को भेज दी गई।
विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ को दी गई क्रॉकरी
उद्यमी गुलजीत मिन्हास ने बताया कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के शासन को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी अवसर के लिए प्रधानमंत्री की ओर से विशेष  क्रोकरी बनवाई गई थी। महारानी एलिजाबेथ की ओर से प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी के चलते क्रोकरी में प्लेटिनम धातु लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed