{"_id":"5798f1734f1c1b1a4f21df8b","slug":"khurja-meerut-passenger-off-passenger-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा-मेरठ पैसेंजर बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा-मेरठ पैसेंजर बंद, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने बुधवार से दो खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेनों का आगामी आदेश तक आवागमन बंद कर दिया है। इसके चलते हजारों यात्री परेशान रहे। स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेन के न पहुंचने पर बसों और अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
बता दें कि एक पैसेंजर ट्रेन (54403) खुर्जा से मेरठ के लिए चलती है और वह बुलंदशहर में दोपहर बाद 12.45 बजे पहुंचती है। इसी तरह दूसरी पैसेंजर ट्रेन (54404) मेरठ से खुर्जा के लिए चलती है, जो बुलंदशहर स्टेशन पर दोपहर बाद 13.45 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
मगर बुधवार स्टेशन इंचार्ज को रेलवे विभाग का आदेश प्राप्त हुआ कि यह दोनों ट्रेनों का आगामी आदेश तक आवागमन नहीं होगा। दोनों ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री समय पर स्टेशन पर पहुंच गए और जब उन्हें पता चला कि ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया है तो वह मायूस दिखाई दिए।
विज्ञापन
इसके बाद वह स्टेशन से लौटे और बसों व अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। यात्री प्रवेश कुमार, मनीष, ममता, कृष्णा और सरोज का कहना था कि ट्रेन बंद होने से अब उन्हें अधिक किराया देना होगा, जबकि ट्रेन का किराया बसों के किराए से बहुत कम है। इससे उनकी जेब भी ढीली होगी।
विभागीय आदेश प्राप्त हुआ कि कि खुर्जा से मेरठ और मेरठ से खुर्जा को चलने वाली दोनों ट्रेनों का आगामी आदेश तक आवागमन बंद रहेगा। ट्रेनों का आवागमन बंद होने संबंधित कोई कारण नहीं दर्शाया गया है। विभाग से जो भी आगे आदेश मिलेगा तो उसकी जानकारी स्टेशन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। - मकबूल खां, स्टेशन इंचार्ज, बुलंदशहर