फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kapna accident

Bulandshahar News: ब्रेकर पर चढ़कर सीधे नहर में जा गिरी कार, खिड़की खोलकर निकली बाहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
ककोड़। हम सब हंसी-खुशी बरात जा रहे थे। अचानक एक ब्रेकर पर कार चढ़ी और धक्के के साथ नहर में पलट गई। गाड़ी में पानी भरने लगा, जिससे सबकी चीख निकल गई। पानी से दम घुटने लगा तो हाथ-पैर मारकर शीशा तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह नहीं टूटा। किसी तरह खिड़की खुली तो गाड़ी से बाहर निकली। इसके बाद कुछ याद नहीं...। यह कहना है हादसे में बची मनीषा का।
विज्ञापन

मनीषा ने बताया कि शाम को वह अपनी बेटी रिया, भाई मनीष व दोनों बहनों अंजलि और कांता के साथ ईको कार से बरात के लिए निकली थी। वह सभी के साथ पीछे वाली सीट पर बैठी थी। रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक से तेज बारिश होने लगी। इसी बीच उनकी कार जहांगीरपुर क्षेत्र में नहर पर पहुंची। वहां एक ब्रेकर पर गाड़ी चढ़ी और अनियंत्रित हो गई। पुल पर गाड़ी को मुड़ना था लेकिन गाड़ी पलटते हुए नहर में जा गिरी। नहर में गाड़ी गिरते ही उसमें पानी भरने लगा और सभी चीखने लगे।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए गाड़ी का शीशा भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रही। इसके बाद किसी तरह साइड वाली खिड़की खोली और बाहर निकली। रोते हुए मनीषा ने बताया कि जब होश आया तो पता चला कि दो बहनों और एक भाई की मौत हो चुकी है। उसकी बेटी रिया व दो रिश्तेदार लापता हैं। मनीषा आसपास मौजूद सभी से बेटी को बचाने की गुहार लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखें सुनते ही हेड कांस्टेबल अरविंद ने लगा दी छलांग
फ्लड पीएसी में तैनात हेड कांस्टेबल अरविंद ने बताया कि घटनास्थल के पास ही बीते दिनों एक युवक डूब गया था। जिसकी तलाश के लिए उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। बारिश के कारण बचाव अभियान बंद था।टीम के सभी सदस्य चंद कदम दूर स्थित मंदिर में रुके थे। तभी अचानक पानी में कुछ गिरने की आवाज व चीखें सुनाई देने लगीं। मंदिर से बाहर निकलकर देखा तो नहर में कार डूब रही थी। देखते ही उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। गाड़ी अंदर पलटी होने के कारण लोगों को बाहर निकाल पाना मुश्किल हो रहा था। किसी तरह कार चालक और एक महिला को बाहर निकाल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed