फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kanshiram awas

आवंटन के इंतजार में खंडहर हो गए 400 कांशीराम आवास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

आवंटन के इंतजार में खंडहर हो गए 400 कांशीराम आवासबुलंदशहर।अब 11 वर्ष बीतने के बाद अब प्रशासन दोबारा से आवेदन मंगाने की योजना पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

आवंटन के इंतजार में खंडहर हो गए 400 कांशीराम आवास
विज्ञापन

बुलंदशहर। बसपा शासनकाल में 12 करोड़ की लागत से वलीपुरा नहर के पास बने 400 कांशीराम आवास दस वर्ष बाद भी आवंटन की राह देख रहे हैं। आवासों में 30 से अधिक परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं। आवास के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हुई हैं।
आवासों का कार्य पूरा होने से पहले ही बसपा सरकार बदल गई थी। इसके बाद न तो जनप्रतिनिधियों और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने आवासों को आवंटित करने के लिए कोई कदम उठाया। अधिकारियों की लापरवाही के कारण आवासों की हालत एकदम खस्ता हो चुकी है। आवासों में लगीं पानी की टंकी और बिजली के तार भी चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन

13 करोड़ में से 12 करोड़ हुए थे खर्च
आवासों के निर्माण के लिए शासन से 13 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। निर्माण कार्य पूरा करने तक 12 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए थे। शेष एक करोड़ रुपये की रकम को शासन को वापस किया गया था। वर्ष 2018 में शासन के निर्देश पर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने इन आवासों में मरम्मत, रंगाई-पोताई के साथ विद्युतीकरण का कार्य कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा से मांगे जा सकते हैं आवेदन
आवासों के आवंटन के लिए वर्ष 2011 में आवेदन मांगे गए थे। 400 आवास के लिए ढाई हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। अब 11 वर्ष बीतने के बाद अब प्रशासन दोबारा से आवेदन मंगाने की योजना पर विचार कर रहा है। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अंतिम विचार किया जाएगा।

आवास आवंटन के लिए 11 वर्ष पूर्व आवेदन मांगे गए थे। इन आवेदन के सत्यापन में काफी समय लग सकता है। इसके लिए दोबारा से आवेदन मंगाने या फिर पुराने आवेदन का सत्यापन कराने पर विचार किया जा रहा है। जल्द बैठक कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed