{"_id":"66edc5f4be9fa035e40c9a74","slug":"kandauli-muniraj-murder-case-muniraj-tyagi-was-murdered-by-his-son-and-daughter-in-law-in-a-land-dispute-bulandshahr-news-c-30-gbd1008-470956-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदौली मुनीराज हत्याकांड मामला : जमीन विवाद में मुनीराज त्यागी की बेटा और पुत्रवधू ने हत्या की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदौली मुनीराज हत्याकांड मामला : जमीन विवाद में मुनीराज त्यागी की बेटा और पुत्रवधू ने हत्या की थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा (हापुड़) । कंदौली निवासी मुनीराज त्यागी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पुलिस का कहना है कि मुनीराज की मौत उसकी दोनों तरफ की पांच-पांच पसलियां टूटने और लीवर खराब होने के कारण हुई थी। बेटे ने ही बुजुर्ग किसान की बेरहमी से पिटाई की थी। पुलिस ने पुत्रवधू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी बेटे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि कंदौली में 18 सितंबर को किसान मुनीराज त्यागी की जमीन के विवाद में उसी के बेटे कपिल और पुत्रवधू प्रिया ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतका की पुत्री ज्योति त्यागी ने दंपती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने डूहरी कट के पास से आरोपी प्रिया त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने मृतक द्वारा कुछ भूमि अपनी तीनों बेटियों के नाम करने के कारण हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है।
बच्चों ने खोला हत्या का राज
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मुनीराज की हत्या का राज आरोपी दंपती के मासूम बच्चों ने खोला। सीओ के अनुसार बच्चों ने बताया कि पापा ने बाबा को जमीन पर गिराकर लात और घूसों से बुरी तरह पीटा था। जिसके कारण मृतक की पसलियां टूटने और लीवर खराब हो जाने से मौत हो गई।