फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kalyan Singh Marg will be widened with Rs 73.16 crores

Bulandshahar News: 73.16 करोड़ से चौड़ा होगा कल्याण सिंह मार्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh Marg will be widened with Rs 73.16 crores
अनूपशहर से नरौरा रोड चौड़ीकरण के लिए तैयार किया गया नक़्शा। संवाद
बुलंदशहर। 73.16 करोड़ की लागत से अनूपशहर से नरौरा के रामघाट तक जाने वाले मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एसडीएफ) से चौड़ीकरण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद अधिकारी चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराएंगे। यह मार्ग एनएच-509 को जोड़ेगा। जहां से दिनभर में लाखों लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर मार्ग (स्टेट हाईवे 148) से नरौरा के रामघाट और अलीगढ़ को जोड़ने वाली सड़क काफी खस्ता हाल में है। स्थिति यह है कि ट्रैफिक अधिक और सड़क की चौड़ाई केवल 3.75 मीटर होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर इस सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखने के बाद अब इसके चौड़ीकरण की योजना बनाई गई है। शासन के निर्देश पर एसडीएफ योजना के तहत सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर सात मीटर करने की तैयारी है। बीच में यह स्टेट हाईवे अलीगढ़ से मुरादाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे 509 को भी लिंक करेगा। कल्याण सिंह मार्ग के चौड़ा होने से अनूपशहर से अलीगढ़, मुरादाबाद, नरौरा, डिबाई की ओर से जाने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा गंगा स्नान के लिए अनूपशहर, नरौरा आने वाले मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन




इन गांव के लोगों को होगा फायदा

सड़क किनारे स्थित गांव शेरपुर, मऊ, फतेहपुर, हरिद्वारपुर, रूढ बांगर, भौरिया हरिद्वारपुर, भृगु आश्रम, भोपतपुर आबादी, कर्णवास आबादी, उदयपुर खुर्द, बिलौनारूप, बदरपुर, रेतागढ़, उदयगढ़ी, नौदेई बांगर, ढकनगला, निवाड़ी बागर, नित्यानंदपुर, नगला जाटनी, रतुआनगली समेत अन्य गांवों के एक लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुलंदशहर-स्याना-गढ़ हाईवे का चौड़ीकरण अटका

बुलंदशहर से स्याना होकर गढ़ के लिए जाने वाले स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की योजना फिलहाल अटक गई है। करीब एक साल पहले अलीगढ़ लोक निर्माण विभाग की वर्ल्ड बैंक डिवीजन ने वर्ल्ड बैंक से लोन लेकर हाईवे चौड़ीकऱण की योजना बनाई थी लेकिन सरकार ने वर्ल्ड बैंक से लोन लेने से इनकार कर दिया है। जिसके चलते अब हाईवे के चौड़ीकरण के लिए विभाग की ओर से ही कदम उठाए जाएंगे। बताते चलें कि हाईवे को फोर लेन करते हुए बीच में डिवाइडर लगाने के लिए अधिकारियों ने करीब 800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। औरंगाबाद क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण के लिए भी 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। एई अरवेंद्र कुमार के मुताबिक शासन ने अभी इस संबंध में कोई लिखित निर्देश नहीं दिए हैं।




अनूपशहर से अलीगढ़ को जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए एसडीएफ योजना के तहत प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर रोड चौड़ीकरण के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। --- प्रताप सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed