फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kalyan Singh link road will be widened with 26 crores, proposal sent

Bulandshahar News: 26 करोड़ से कल्याण सिंह संपर्क मार्ग होगा चौड़ीकरण, भेजा प्रस्ताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh link road will be widened with 26 crores, proposal sent
डिबाई। अनूपशहर से रामघाट को जोड़ने वाले कल्याण सिंह संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसके चौड़ीकरण से जहां मार्ग पर सरपट वाहन दौड़ेंगे वहीं क्षेत्र के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

अनूपशहर से कर्णवास, राजघाट, नरौरा व रामघाट को जाने वाला संपर्क मार्ग है। इसे पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह संपर्क मार्ग नाम दिया गया था। यह संपर्क मार्ग अभी तक सिंगल है और इससे गुजरने वाले वाहनों की भी गति कम रहती है। साथ ही कई बार कोई वाहन खराब हो जाए तो वहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से अनूपशहर से रामघाट तक के क्षेत्र को कॉरिडोर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मार्ग को महत्वपूर्ण मानते हुए इसके चौड़ीकरण के लिए भी प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी के साथ इस मार्ग के चौड़ीकरण के प्रयास भी तेज हो गए हैं। डिबाई विधायक सीपी सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग से 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। यह प्रस्ताव दोबारा बनाकर भेजा गया है। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव पर किन्हीं कारणों से सहमति नहीं बन सकी थी। लेकिन अब भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed