फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kalyan singh

नरौरा गंगा में विसर्जित हुईं कल्याण सिंह की अस्थियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh
नरौरा स्थित बसी गंगा घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि विसर्जित करते एटा सांसद व पुत? - फोटो : BULANDSHAHR
नरौरा गंगा में विसर्जित हुईं कल्याण सिंह की अस्थियां
विज्ञापन

डिबाई/नरौरा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां शुक्रवार को उनके पुत्र राजवीर सिंह और पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गंगा में विसर्जित कर दीं। इस मौके पर हजारों लोगों ने अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अमर रहें और जय श्री राम का जयघोष किया। नरौरा में विसर्जन के बाद परिजन अयोध्या और काशी में अस्थि प्रवाहित करने के लिए दो कलश लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया था। 23 अगस्त को करीब चार बजे नरौरा स्थित बसी गंगा घाट के पास बच्चा पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे कल्याण सिंह के पुत्र व एटा सांसद राजवीर सिंह, पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह समेत अन्य परिजन अस्थि चुनने के लिए अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। आर्य समाज के महेंद्र देव हिमांशु, मवासी सिंह आर्य, टीकम सिंह, वीरेन्द्र कुमार व सुभाष कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि चुनने व गंगा नदी में प्रवाहित कराने का कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोट में बैठकर गंगा की धारा में किया विसर्जन
बोट में बैठकर करीब 12 बजे बसीघाट गंगा में राजवीर सिंह ने अस्थि विसर्जित कर पिता व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन किया। इस दौरान सौरभ सिंह, सांसद भोला सिंह, विधायक अनीता राजपूत, स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, अलीगढ़ विधायक संजीव राजा, बुलंदशहर चेयरमैन मनोज गर्ग, नरौरा चेयरमैन विवेक वशिष्ठ, ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह राजपूत, पूर्व विधायक रामसिंह, रविन्द्र सिंह उर्फ डैनी, वीरपाल सिंह, विवेक वार्ष्णेय, चन्द्रपाल सिंह लोधी, मलखान सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीबी सिंह, राजेंद्र त्यागी अशोक कुमार, अमित चौधरी, राजू यादव, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे। बोट संचालन का कार्य स्वयं प्रधान राजघाट ओमवीर सिंह व उनके भाई सत्यवीर सिंह रहे थे।
भावुक हुए राजू भैया, बोले गलती हुई तो माफ करना
नरौरा। अस्थि विर्सजन के बाद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया भावुक हो गए। बसीघाट पर लोगों को संबोधति करते हुए राजू भैया ने कहा कि यदि उनसे कुछ गलती हुई हो तो उसे माफ कर देना। इससे पहले मौके पर शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। राजू भैया ने कहा कि जिस दिन से बाबूजी नहीं हैं उस दिन से लेकर आज तक मैं आपकी भावनाओं को समझ सकता हूं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबूजी अमर रहे, जयश्री राम, के नारे लगाए।
निकाली यात्रा
कल्याण सिंह की अस्थियों को परिजनों ने दो कलश में भरा। इस दौरान एक कलश की अस्थियों को नरौरा स्थित गंगा में प्रवाहित कर दिया गया, जबकि दूसरे कलश को अस्थि कलश यात्रा के रथ में लोगों के दर्शन के लिए रखा था। करीब सवा एक बजे राजवीर सिंह परिजनों के साथ अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

एसएसपी व सीडीओ ने संभाली व्यवस्था की कमान
एसएसपी संतोष कुमार सिंह व सीडीओ अभिषेक पांडेय ने अस्थि चुनने व प्रवाहित करने के कार्यक्रम से पहले ही मौके पर पहुंचे व्यवस्था संभाली। अस्थि चुनने व प्रवाहित करने के बाद कलश यात्रा के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed