{"_id":"575061504f1c1b7d2d108d06","slug":"je-connections-are-cut-and-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काट रहे जेई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काट रहे जेई को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग करने गए जेई और बिजली कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कपड़े तक फाड़ डाले। जेई को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेई को मुक्त कराया और स्थिति संभाली। जेई की तहरीर पर थाना अनूपशहर में ग्राम प्रधान के पुत्र समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
चरौरा बिजलीघर जेई रियाजुद्दीन खान बृहस्पतिवार को टीम के साथ चेकिंग के लिए गांव डरौरा पहुंचा। यहां जेई ने चेकिंग के दौरान बकायेदार ग्रामीणों के कनेक्शन कटवाने शुरू कर दिए। इसके बाद जेई ने ग्राम प्रधान के घर पर बिजली चोरी पकड़ ली।
विज्ञापन
जेई ने ग्राम प्रधान के घर चोरी की चेक रिपोर्ट भरनी शुरू की तो उस पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जेई के साथ मौजूद कर्मियों की भी जमकर पिटाई की गई। आरोप है कि प्रधान पुत्र के इशारे पर गांव के लड़कों ने जेई को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और जेई को मुक्त कराया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश को गांव में छापेमारी भी की, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
जेई रियाजुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के बेटे राजेश पुत्र होती सिंह, प्रदीप पुत्र रामकरन, प्रमोद पुत्र धुरे सिंह, शेर सिंह पुत्र श्यामलाल, किशनपाल पुत्र ओमप्रकाश, सुरेश और सतपाल समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।