फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   it will be raining from today

रात में बिना बरसे लौटे बादल, दिन में उमस ने निकाला दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
आज से होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। मानसून के बादल भी धोखा दे रहे हैं। गत रात घूमड़-घूमड़ कर बादल आए और बिन बरसे लौट गए। बुधवार सुबह से निकली धूप ने उमस को बढ़ा दिया, जिसने दम निकालने का काम किया। वहीं, मौसम वैज्ञानिक बृहस्पतिवार से आगामी कई दिन तक झमाझम बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।

इस बार प्री-मानसून के धोखा देने के बाद समय पर आए मानसून से अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बादल छाने के बाद भी लगातार बिन बरसे लौट रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बादल छाने और सूर्यदेव के निकलने पर धूप-छांव का सिलसिला जारी है। वहीं, भीषण उमस भी दम निकालने का काम कर रही हैं। दिन हो या रात उमस ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है। मंगलवार की रात्रि को भी घूमड़-घूमड़ कर बादल आए, लेकिन बिन बरसे ही लौट गए। ऐसे में बारिश न होने पर सबकी चिंता बढ़ती जा रही है और सभी को बारिश का इंतजार है। बुधवार सुबह से उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। वहीं, बादल और सूर्यदेव के लिए धूप-छांव का खेल भी जारी रहा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि बृहस्पतिवार से आगामी कई दिन तक अब झमाझम बारिश की संभावना बन रही है। आगामी दो अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना के आंकड़े बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed