फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Intermittent rain continues; roads and streets are flooded.

Bulandshahar News: रुक-रुक कर बारिश जारी, सड़क व गलियां हुईं लबालब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Intermittent rain continues; roads and streets are flooded.
खुर्जा के गांधी मार्ग पर बुधवार को तेज बारिश में जाता छात्र। संवाद
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/स्याना/अनूपशहर/बीबीनगर/बुगरासी/नरसेना/अहमदगढ़/औरंगाबाद/डिबाई/अहार। जिले में दूसरे दिन बुधवार भी पूरा दिन झमाझम बारिश जारी रही। इस बारिश से जहां जिले की रफ्तार रुक गई। वहीं, नगर से लेकर कस्बाें तक पानी निकासी की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। वहीं, नाले-नाली उफनते दिखाई दिए और सड़क व गलियां जलमग्न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में भी कुछ इसी तरह के हालात बन गए।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को बारिश शुरू हुई। यह बारिश रात के साथ बुधवार को भी पूरा दिन रुक-रुक कर जारी रही। नगर क्षेत्र में पूरा दिन बारिश होने से आमजन से लेकर विद्यार्थियों को खासी परेशानी हुई। वहीं, बाजार व सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। पूरा दिन सड़कों पर पानी बहता रहा और इससे राहगीर व दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

औरंगाबाद में झमाझम बारिश से बाजार व कई मोहल्लों की गलियां पानी से लबालब हो गईं। व्यापारी राजेश व दीपक ने बताया कि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या आम है। पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से इसका खामियाजा व्यापारियों के साथ छोटे दुकानदारों व आमजन को भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्याना में बारिश से कई इलाकों में जलभराव ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। बारिश का सबसे अधिक असर नवीन मंडी में देखने को मिला। जहां किसानों द्वारा सड़कों पर सुखाई जा रही मक्का की फसल बारिश में भीग गई। अचानक हुई तेज बारिश के कारण किसान फसल को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचा सके।
इससे मक्का के खराब होने की आशंका बढ़ गई। किसान निरंकार शर्मा ने बताया कि भीगने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होगी और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी तरह के हालात सिकंदराबाद, अनूपशहर, बीबीनगर, अहार, बुगरासी, नरसेना, अहमदगढ़ और डिबाई समेत अन्य क्षेत्र में देखने को मिले।
---
बारिश के बाद तालाब बनीं सड़कें, यातायात प्रभावित
खुर्जा/खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र में बुधवार को हुई झमाझम बारिश से शहर और देहात क्षेत्र की सड़कें तालाब बन गईं। इससे मुख्य मार्ग और बाजार में यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे मार्ग पर पानी भरने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मंदिर मार्ग निवासी राहुल चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह से बारिश हो रही थी।
ऐसे में मंदिर मार्ग, चमन विहार कॉलोनी मार्ग, पहासू अड्डा, जीटी रोड पर लबालब पानी भर गया। पैदल राहगीर अजीत ने बताया कि बारिश के बाद हुए जलभराव में चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में रोडवेज बस अड्डा, कचहरी रोड व जेवर अड्डा पर जाम की समस्या बनी रही।
-
बारिश से अधिकतम तापमान गिरकर पहुंचा 28 डिग्री पर
बुलंदशहर। जिले में लगातार दो दिन से जारी बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। दो दिन में अधिकतम तापमान नौ डिग्री कम हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 97 फीसदी और हवा की पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी झमाझम बारिश रहने का अनुमान लगातार बन रहा है। किसानों को फसलों की सिंचाई से मुक्ति मिली है। खेताें में पक कर खड़ी मक्का व सब्जी की फसलों को अधिक बारिश होने पर नुकसान हो सकता है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

खुर्जा के गांधी मार्ग पर बुधवार को तेज बारिश में जाता छात्र। संवाद

खुर्जा के गांधी मार्ग पर बुधवार को तेज बारिश में जाता छात्र। संवाद

खुर्जा के गांधी मार्ग पर बुधवार को तेज बारिश में जाता छात्र। संवाद

खुर्जा के गांधी मार्ग पर बुधवार को तेज बारिश में जाता छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed