फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Integrated Secondary School will be operational from the next academic session

Bulandshahar News: समेकित माध्यमिक विद्यालय का आगामी शिक्षण सत्र से होगा संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी रोड पर गांव कोटा के पास समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय पर छह करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। विद्यालय का संचालन आगामी शिक्षण सत्र से शुरू करने की तैयारी तेज हो गई हैं। इसका संचालन होने पर दिव्यांगजन छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय बनाने की मंजूरी दी थी। छह करोड़ से अधिक की राशि से इस विद्यालय का निर्माण कार्य तेजी पर है। स्कूल के अंदर कक्षाओं के साथ ही खेल मैदान, बालक बालिकाओं के लिए अलग अलग छात्रावास समेत अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखा गया। इस विद्यालय की देखरेख की जिम्मेदारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की रहेगी। समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक के बच्चों के प्रवेश होंगे और निशुल्क शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मानवेंद्र राजपूत ने बताया कि समेत विशेष विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य 95 फीसदी से अधिक हो चुका है। इसी के साथ इस विद्यालय के संचालन की तैयारी भी तेज कर दी गई है। ताकि आगामी शिक्षण सत्र में इसका संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed