{"_id":"6112b7c08ebc3e2c83344cbe","slug":"inspection-bulandshahr-news-gbd223911051","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में नहीं मिले डीएसओ व कर्मचारी, कटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में नहीं मिले डीएसओ व कर्मचारी, कटा वेतन
विज्ञापन
डीएसओ कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर में नहीं मिले डीएसओ व कर्मचारी, कटा वेतन
बुलंदशहर। जिलाधिकारी ने मंगलवार को जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में डीएसओ और कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने डीएसओ, दो लिपिक और चालक का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
मंगलवार सुबह करीब 10.40 बजे डीएम ने अंसारी रोड चौराहा स्थित जिला पूूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय तो खुला मिला लेकिन मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह, पूर्ति लिपिक योगेंद्र कुमार, पूर्ति लिपिक राजवीर सिंह एवं जीप चालक मोहम्मद इलियास अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन समय से कार्यालय पहुंचें। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह तबियत खराब होने के कारण वह समय से कार्यालय नहीं पहुंच सके। इसके लिए उन्होंने संबंधित लिपिक को फोन पर अवगत भी करवा दिया था। वहीं लिपिक राजवीर को निशुल्क राशन वितरण के कार्य से मेरठ भेजा गया था। जबकि योगेंद्र कुमार की स्याना में ड्यूटी लगी थी। जिसके चलते वह उपस्थित नहीं मिले।
हक की बात में 17 लोगों ने बताईं समस्याएं
बुलंदशहर। मिशन शक्ति 3.0 अभियान के तहत डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में हक की बात कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में कुल 17 लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाईं। इनमें घरेलू हिंसा, सिविल कोर्ट, राशन वितरण को लेकर गाली गलौज एवं हंगामा करने, दौलतपुर में अनाथ बच्चों की पढ़ाई से संबंधित, शिवपुरी कॉलोनी में स्थानीय युवक-युवतियों द्वारा माहौल खराब करने, डीएम कॉलोनी में रास्ता दिए जाने, शिकारपुर तहसील क्षेत्र में सूरज खाद भंडार में यूरिया उपलब्ध होने के बाद भी नहीं दिए जाने जैसी शिकायतें थीं। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी खुर्जा लवी त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह, महिला कल्याण अधिकारी रुचिका उपस्थित रहीं।