{"_id":"57b4bd024f1c1b29156eaee6","slug":"innocent-death-by-injection-of-unregistered-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इंजेक्शन से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इंजेक्शन से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /सिकंदराबाद/ककोड़
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपंजीकृत डाक्टर के इलाज से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के ग्राम बिछट सुजानुपर निवासी निवासी पवन सोलंकी पुत्र गंगादास ने बताया कि उसके एक वर्षीय बेटे तनिक की जुखाम के कारण तबीयत खराब चल रही थी।
विज्ञापन
पवन ने बताया कि बुधवार की तड़के वह अपने बेटे को ग्राम सलेमपुरा में अपंजीकृत डॉ. नवीन शर्मा के पास उपचार के लिए लाया था। बताया कि नवीन शर्मा के तनिक को इंजेक्शन लगाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर वह तनिक को बुलंदशहर चिकित्सक के पास लेकर गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पवन ने अपंजीकृत डाक्टर नवीन शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। है। ककोड़ के एसओ महेंद्र ने बताया कि पिता की तहरीर पर अपंजिकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन