{"_id":"657dec28e9f4bcd9d408bdbe","slug":"indefinite-strike-of-gramin-dak-sevaks-ends-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-8735-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। नगर के प्रधान डाकघर परिसर में चल रही अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनरतले डाककर्मियों की बेमियादी हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन समाप्त हो गई। डाककर्मियों का कहना है कि उच्च पदाधिकारियों को आश्वासन मिलने पर हड़ताल समाप्त की है।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनरतले अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर बैठे मंडलीय अध्यक्ष बिक्रम सिंह यादव व मंडलीय सचिव अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि लखनऊ में मंडल के उच्च पदाधिकारियों को आश्वासन मिल गया है। संघ की जो भी मांग थी उन्हें पूरा करने के लिए मार्च 2024 तक का समय सरकार ने मांगा है। इसके बाद अगर मांग पूरी नहीं होती है तो संघ दोबारा आंदोलन शुरू कर देगा। फिलहाल धरना समाप्त कर दिया है।