{"_id":"589f53c54f1c1b7e0b37c54e","slug":"increased-turnout-then-someone-else-will-benefit-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा मतदान, किसी को फायदा तो किसी को होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा मतदान, किसी को फायदा तो किसी को होगा नुकसान
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
वोटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदान की प्रतिशता बढ़ने से किसी प्रत्याशी को फायदा तो किसी को नुकसान हो सकता है। बढ़े हुए मतदान को लेकर हर प्रत्याशी अपना-अपना गणित लगा रहा है। कोई अधिक मतदान में अपना फायदा देख रहा है तो कोई नुकसान। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 3.94 फीसदी अधिक मतदान हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए शनिवार को जिले की सभी सातों सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। इस बार करीब 63.94 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले विधानसभा चुनाव के करीब 60 फीसदी मतदान से करीब चार फीसदी अधिक है। बढ़े हुए मतदान को लेकर हर प्रत्याशी अपना-अपना गणित बैठा रहा है।
विज्ञापन
कोई प्रत्याशी बढ़े मतदान में अपनी जीत देख रहा है तो किसी प्रत्याशी को बढ़े हुए मतदान से हार की आशंका सता रही है। प्रत्याशी अब गुणा-भाग में लग गए हैं कि उनके विधानसभा क्षेत्र के किस-किस हिस्से में ज्यादा मतदान हुआ है। अब मतगणना के दिन ही पता चल सकेगा कि बढ़े हुए मतदान से किसको फायदा हुआ और किसको नुकसान।
विज्ञापन