{"_id":"66e1cbd6cdb77d38360cdaf8","slug":"illegally-running-lab-and-four-clinics-sealed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121781-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अवैध रूप से चल रही लैब व चार क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अवैध रूप से चल रही लैब व चार क्लीनिक सील
विज्ञापन
औरंगाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को नगर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक को सील कर दिया। विभाग की कार्रवाई के चलते क्षेत्र में झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए।
बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की। नगर में कार्रवाई के बाद टीम जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव इलना और जाड़ौल पहुंची तो वहां भी झोलाछाप टीम के पहुंचने से पहले ही अपनी दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए। डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र कुमार बंसल ने बताया कि क्षेत्र में छापामार अभियान के दौरान एक पैथोलॉजी लैब और चार क्लीनिक को सील किया गया है। बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को कार्रवाई करते हुए 45 लैब, क्लीनिक और अस्पताल, मंगलवार को आठ क्लीनिक और लैब को सील किया गया था। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि अवैध लैब, क्लीनिक व अस्पतालों का संचालन बंद करा दिया गया है। जहां भी इनका संचालन हो रहा है, उन्हें भी बंद करा दिया जाएगा।