फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Illegal parking built on a road built at a cost of crores

Bulandshahar News: करोड़ों की लागत से बनी सड़क पर बन गई अवैध पार्किंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking built on a road built at a cost of crores
खुर्जा। जीटी रोड मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सड़क पर तीन-चार दिन में ही अवैध पार्किंग भी शुरू हो गई। जहां शोरूम संचालक, फैक्टरी मालिक, ट्रांसपोर्टर और दुकानदारों के वाहन खड़े होने शुरू हो गए हैं। ऐसे में चौड़ीकरण होने के बावजूद सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


खुर्जा में जीटी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का नवीनीकरण और चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ मार्ग पर डिवाइडर भी बनाए जाएंगे, इससे नगर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी। साथ ही वाहनों का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

ऐसे में अगवाल कट से नेहरूपुर चुंगी तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा अब पहासू अड्डा से अलीगढ़ चुंगी तक का कार्य किया जा रहा है। सड़क बने हुए अभी तीन से चार दिन हुए हैं। मगर, टैक्सी स्टैंड संचालक, ऑटो चालकों, ट्रांसपोर्टरों और सड़क किनारे मौजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रक चालक भी लापरवाही से सड़क पर वाहन खड़ा कर रहे हैं। सड़क का चौड़ीकरण यातायात के लिए लाभकारी हो न हो, मगर अतिक्रमण करने वालों के लिए लाभकारी बन गया है। नेहरूपुर चुंगी के पास, पहासू अड्डा तिराहा, नई बस्ती कॉलोनी के बाहर, रिफाहे आम इंटर कॉलेज के पास, बिजली घर नंबर-4 के पास वाहनों की पार्किंग भी शुरू हो गई।


पहले चेतावनी के लिए मुनादी कराई जाएगी। यदि फिर भी अतिक्रमण होता है तो नगर पालिका के साथ मिलकर संबंधित वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed