फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   If the company sends the MRP at a reduced price, the customer will get the benefit.

Bulandshahar News: कंपनी एमआरपी कम करके भेजे तो ग्राहक को मिलेगा लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
If the company sends the MRP at a reduced price, the customer will get the benefit.
सीजीएसटी कार्यालय पर ज्ञापन देते पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल। स्
बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को सीजीएसटी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने सरकार द्वारा जीएसटी में दी जा रही छूट को लेकर मांग की। कहा कि ग्राहकों को राहत तभी मिल सकती है जब कंपनी एमआरपी को कम करके भेजे।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एसके सक्सेना ने कहा कि ज्ञापन सौंपने के बाद विभाग और व्यापारियों के बीच सामंजस्य बनाने के लिए बैठक आयोजित हुई। कहा कि जीएसटी में छूट का अंतिम उपभोक्ता तक लाभ तभी पहुंचेगा जब कंपनी एमआरपी कम करके भेजे। जिलाध्यक्ष नरेश गोयल ने कहा कि सरकार की नीति का सही रूप से क्रियान्वयन तभी होगा जब कंपनी के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हो। साथ ही व्यापारियों को भेजे जा रहे नोटिस के समाधान को लेकर भी वार्ता की।
विज्ञापन

सीजीएसटी के अधीक्षक एके राय ने कहा कि व्यापारियों के साथ पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है और अगर नोटिस का संतोषजनक जवाब आ जाता है तो स्वत: ही हम लोग केस खत्म कर देते हैं। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर अजय सिंह कुंडू, इंस्पेक्टर अंकित यादव, प्रकाश राज व खेमचंद, मंडल के जिला उपाध्यक्ष कपिल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश जिंदल, जिला संगठन मंत्री विशाल रस्तोगी और अनिल कुमार मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed