फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   If not treated in time kin raging

समय से इलाज नहीं होने पर भड़के परिजन, हंगामा

Thu, 16 Jun 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 16 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
If not treated in time kin raging
पोस्टमार्टम में देरी को लेकर सीएमओ से शिकायत करते दिनेश गुर्जर। - फोटो : ब्यूरो

सड़क हादसे में घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने के साथ शवों का पोस्टमार्टम न होने से गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में खूब हंगामा किया। सीएमओ, सीएमएस का घेराव कर नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सलेमपुर थाना क्षेत्र के चित्सौन गांव के पास बुधवार देर रात बस-कार की भिड़ंत में एक परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


सूचना पर अस्पताल में पहुंचे परिजन घायलों को सही समय पर उपचार नहीं मिलने और शवों का पोस्टमार्टम न कराए जाने पर भड़क गए और सीएमओ और सीएमएस का घेराव कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर व अन्य सपा नेता अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों का जिला अस्पताल में उपचार संभव नहीं था, इसलिए उन्हें रेफर किया गया है।


बदायूं के उझानी निवासी शहजाद उर्फ कालू की तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मनोज पाठक-एसओ सलेमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed