{"_id":"5846ff954f1c1b9b194487b9","slug":"hunting-on-the-protests-firing-three-cede","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकार के विरोध पर फायरिंग, तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार के विरोध पर फायरिंग, तीन दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकार करने का विरोध करने पर शिकारियों ने खेत में पानी लगा रहे किसान पर फायर कर दिया। किसान ने ईख के खेत में घुसकर अपनी जान बचाई। फिर मौका पाकर किसान ने अपनी मोबाइल से ग्रामीणों को सूचना दे दी।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर तीन शिकारियों को दबोज लिया। जबकि सात शिकारी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस शिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी किसान प्रमोद ने बताया कि वह मंगलवार वह अपने खेत में पानी लगा रहा था।
विज्ञापन
शाम करीब पांच बजे कुछ लोग नील गाय का शिकार करने का प्रयास कर रहे थे। उसने शिकार करने का विरोध किया। प्रमोद ने बताया कि विरोध करने से नाराज शिकारियों ने उसपर फायर झोंक दिया। उसने ईख के खेत में घुसकर अपनी जान बचाई। किसान ने लोगों को बताया कि फोन से उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन शिकारियों को मौके से दबोज लिया। जबकि उनके सात साथी भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए शिकारियों को पुलिस को सौंप दिया। इस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि शिकारियों के किसान पर फायर करने की बात झूठी है।
शिकारियों के पास से एक डबल बेरल बंदूक, दो खाली और दो कारतूस, व दो बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।