फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   huge jam due to the construction of the drain

Bulandshahar News: नाला निर्माण के चलते लगा भीषण जाम, 2 घंटे बाद खुला रास्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
huge jam due to the construction of the drain
अनूपशहर में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
अनूपशहर। कब्रिस्तान के सामने चल रहे नाला निर्माण से बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया। गंगा पुल से लेकर बुलंदशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन

गंगा नदी के पुल के पास कब्रिस्तान है। इसके साथ नाला निर्माण चल रहा है। इसके चलते पिछले कई दिन से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी। बृहस्पतिवार को अचानक ऐसा भीषण जाम लगा कि इसमें बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। स्थिति यह बन गई कि दो किलोमीटर के दायरे में गंगा पुल से लेकर बुलंदशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप तक वाहन जहां थे, वहीं खड़े हो गए। ऐसे में उनके चालक और यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थिति यह बन गई कि दो पहिया वाहन चालकों को आगे बढ़ने के लिए रास्ता नहीं मिल सका। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री सड़क पर रखने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क पर बजरी डालने से जाम लगा था। अब यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। उनका कहना है कि प्रयास रहेगा कि अब ऐसे जाम जैसी स्थिति न बने। इससे निपटने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed