फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   HT line up going to school

ऊपर ‘मौत’ नीचे पढ़ रहे बच्चे

Sat, 13 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 13 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
HT line up going to school
झूलते तार - फोटो : अमर उजाला

स्कूल के ऊपर से जा रही एचटी लाइन पर पावर कारपोरेशन ने संज्ञान लिया है। पावर कारपोरेशन ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पूर्व स्कूल के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों ने कई बार शिकायती पत्र देकर पावर कारपोरेशन को समस्या से अवगत कराया था।

विज्ञापन


 जहांगीराबाद के मोहल्ला गायत्री नगर में सेंट जोसफ स्कूल के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। स्कूली बच्चे मौत के साये में करीब 2500 बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर है। इस संबंध में कई बार अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन पावर कारपोरेशन से कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


शनिवार को पावर कारपोरेशन ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी जवाब मांगा है।

अभिभावकों की दब रही आवाज
स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के विरोध में अभिभावक लगातार विरोध कर  रहे हैं। अभिभावक स्कूल प्रबंधक और बिजली अफसरों से  मिलकर हाइटेंशन लाइन पर आपत्ति जता चुके है, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा  रहा है। कहीं कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी भी हो सकता हादसा
स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे का जिम्मेदार कौन होगा? यह सवाल अभिभावकों के जहन में उठ रहे है।

स्कूल प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। अब स्कूल प्रबंधन को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा, यदि स्कूल प्रबंधन ने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया तो डीएम को रिपोर्ट भेजकर स्कूल सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल का निर्माण हाइटेंशन लाइन के नीचे अवैध रूप से किया गया है। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता


स्कूल का निर्माण नियमानुसार किया गया है। पावर कारपोरेशन को कई बार हाइटेंशन लाइन शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई है। - फादर, सेंट जोसफ स्कूल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed