फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   house falling slowly in the rain

Bulandshahar News: खतरे में परिवार, बारिश में धीरे-धीरे गिर रहा जर्जर कच्चा मकान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दो मंदबुद्धि बच्चों के साथ जर्जर-जर्जर कच्चे मकान में रह 74 साल के बूढ़े रफीक की आंखों में परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता है। उम्र के साथ कमजोर हो चुकी आंखों में अब सरकारी मदद मिलने की आश भी उसकी आंखों की रोशनी की तरह कमजोर होती जा रही है। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर अफसरों से मदद की गुहार लगाई है।
नगर के दामोदर पैलेस के सामने स्थित मोहल्ला सराय झाझन निवासी रफीक (74) ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है, जो अलग रहता है। दोनों छोटे बेटे मंदबुद्धि हैं। दोनों बेटों के साथ वह कच्चे मकान में रहता है। उम्र के इस दौर में जहां उसे आराम की आवश्यकता है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने दोनों मंदबुद्धि बेटों का किसी तरह पालन पोषण कर रहा है। उसका कच्चा मकान जर्जर हालत में है। खाने-पीने का ही किसी तरह मुश्किल से गुजारा चलता है। मकान बनाना, मकान की मरम्मत कराने उसके बूते से बाहर है। बारिश में उसके कच्चे मकान की छत टपकती रहती है।
विज्ञापन


जर्जर होने के कारण धीरे-धीरे मकान गिर रहा है। जिसको लेकर उसका और दोनों मंदबुद्धि बेटों का जीवन हर समय खतरे में रहता है। मकान बनवाने के लिए उसने कई बार प्रधानमंत्री आवासी योजना के अंतर्गत आवेदन किया। डूडा में उसने मकान बनवाने के लिए आवेदन किया। मकान बनना तो दूर की बात आवेदन के बाद कोई कर्मचारी उसके मकान का सर्वे तक करने नहीं पहुंचा। जबकि प्रधानमंत्री आवासीय योजना में बहुत से अपात्र लोगों ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर योजना का लाभ ले लिया। उसके पात्र होने के बावजूद भी उसे योजना का लाभ नहीं मिल पाया। मकान नहीं बनने से रफीक जहां दुखी है वही उसने अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रेनू सिंह ने कहा कि रफीक ने अपनी परिवार के लोगों की सुरक्षा के लिए अफसरों से मदद की गुहार लगाई है। मौके पर तहसील टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। पीड़ित की हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed