{"_id":"64f21ba51a1f87aa59004f16","slug":"hospital-opened-after-vacation-387-fever-patients-arrived-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-3708-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अवकाश के बाद खुला अस्पताल, बुखार के 387 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अवकाश के बाद खुला अस्पताल, बुखार के 387 मरीज पहुंचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। रक्षाबंधन का त्योहार संपन्न होने के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर दो बजे तक 1658 मरीजों ने उपचार कराया। ओपीडी में बुखार, टाइफाइड, वायरल व एलर्जी संबंधी समस्याओं के मरीज अधिक रहे। इसमें बुखार के 387 मरीज रहे।
एनएस-1 किट से जांच में बाल रोग विशेषज्ञ समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि ओपीडी में हर तीसरा व्यक्ति वायरल से पीड़ित मिल रहा है। सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अवकाश के बाद ओपीडी खुलने पर मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाता है। शुक्रवार को 1658 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। इसमें करीब 387 मरीज बुखार के रहे। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 99 लोगों की मलेरिया व 56 लोगों की एनएस-1 किट से डेंगू की जांच की गई। इसमें जिला अस्पताल में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश और जिला मलेरिया विभाग में तैनात कर्मी चंद्रपाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एनएस-1 से पॉजिटिव आने वालों की संख्या अब 30 हो गई है।