फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   hospital in the village of PVC winner

परमवीर चक्र विजेता के गांव में बनेगा अस्पताल

Fri, 29 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 29 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
hospital in the village of PVC  winner
परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव - फोटो : ब्यूरो

अपने अदम्य साहस और वीरता के लिए परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव के गांव में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कारगिल के वीर योद्धा के गांव को 100 बेड के अस्पताल का तोहफा दिया है। अस्पताल निर्माण और समग्र गांव के विकास का एलान किया गया है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


गुलावठी क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर निवासी परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। उन्होंने शरीर पर 18 गोलियां खाने के बावजूद दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे।
विज्ञापन


कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव ने परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव की वीरता को सलाम करते हुए उनके गांव को 100 बेड के अस्पताल का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्माण का एलान कर दिया है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने मुख्यमंत्री के एलान पर खुशी जाहिर करते हुए इसे विकास के लिए बड़ा फैसला बताया है। औरंगाबाद अहीर में 100 बेड के अस्पताल बनने से गुलावठी, सिकंदराबाद समेत करीब 150 गांवों को लाभ मिलेगा।

अस्पताल क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात: सूबेदार योगेंद्र
परमवीर चक्र विजेता सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव ने शुक्रवार शाम फोन पर बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 100 बेड का अस्पताल गुलावठी क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद अहीर में बनवाने की घोषणा करके एक बड़ी सौगात है।

योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी थी और अस्पताल की मांग की थी। औरंगाबाद अहीर निवासी योगेंद्र यादव को सन 1999 कारगिल युद्ध में टाइगर हिल पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद परमवीर चक्र से नवाजा गया था।


मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद अहीर में 100 बेड के अस्पताल का एलान कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेता की वीरता को सलाम करते हुए यह घोषणा की है। - हरेंद्र यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed