फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   holika dahan in bulandhaher

बुराई पर अच्छाई की जीत, धू-धू कर जली होलिका

Wed, 23 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ Updated Wed, 23 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
holika dahan in bulandhaher
होली - फोटो : अमर उजाला
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका का बुधवार को दहन किया गया। जिलेभर में लगभग  1626 जगह होलिका जलाई गई। सुबह से महिलाओं बच्चों सहित सभी ने पूजा-अर्चना की और लोगों ने शाम को होलिका में जौ की बालियां चटकाईं।
विज्ञापन


होली पूजन सुबह से लेकर दोपहर बाद तक चलता रहा। मंदिरों में भी पूजन के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। देर शाम जयकारों के साथ होलिका दहन हुआ और उसमें जौ की बालियां भूनी गईं। पंडितों के अनुसार होली पूजन का समय सुबह 6.00 बजे शुरू हो गया था।
विज्ञापन


महिलाएं हाथ में पूजा की थाली और पूजन सामग्री लेकर होली पर पहुंची और श्रद्धा से पूजन किया। साथ ही घरों में पकवान बनाए और देवी-देवताओं की पूजा हुई। देर शाम 6.29 बजे होलिका दहन जयकारों के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन के दौरान मौजूद लोगों ने जौ की बालियां भूनीं और एक-दूसरे को देकर होली की बधाई देते हुए गले मिले। कुछ गांवों में बृहस्पतिवार अलसुबह भी होलिका दहन होगा।

खुर्जा में ज्ञान लोक कालोनी, चमन बिहार, मुरारीनगर, छोटी होली, बड़ी होली, हनुमान टीला, न्यूशिवपुरी, मंडी दानगंज, नयागंज, अहीरपाड़ा, ककराला, सिटी स्टेशन, गोयनका कालोनी आदि होली पूजन स्थानों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही।  


औरंगाबाद पुलिस चौकी के पास पंडित किशन शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। महिलाओं ने होलिका स्थल पर पहुंचकर होलिका की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। औरंगाबाद में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर, मां चामुंडा मंदिर, अजीजाबाद, नई बस्ती, सिप्टेनगढ़ी, मुरादनगर की मढैया, तालमनगर, रामनगर, अट्टा आदि स्थानों पर भी होलिका की पूजा-अर्चना कर दहन का कार्यक्रम हुआ।


बुगरासी में महिलाओं ने कस्बे में चामुंडा मंदिर के निकट होली का पूजन किया गया। पूजा के बाद बालिकाओं ने अपने घर तथा प्रतिष्ठानों पर ढाल चढ़ाए। इस अवसर पर प्रतिष्ठानों पर फूल व ढाल डालने पर बालिकाओं को धनराशि देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed