फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hindi poet From senapati to Kumar delivered heights to hindi

महाकवि सेनापति से लेकर कुमार ने बुलंदियों पर पहुंचाई हिंदी

Tue, 13 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 13 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hindi poet From senapati to Kumar delivered heights to hindi
कुमार विश्वास - फोटो : ब्यूरो

हिंदी को अंतर्राष्टीय स्तर तक पहुंचाने वाले साहित्यकारों ने इस जनपद की मिट्टी पर जन्म लिया। रीतिकाल से लेकर आज तक जनपद के साहित्यकारों ने हिंदी भाषा को दुनिया में पहचान दिलाई। रीतिकाल में महाकवि सेनापति से शुरू हुए हिंदी साहित्य को आज मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास दुनियाभर में बिखेर रहे हैं।

विज्ञापन


रीतिकाल के सबसे बड़े साहित्यकार महाकवि सेनापति का जन्म अनूपशहर में हुआ था। महाकवि सेनापति की शख्सियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन पर आज पीएचडी की जाती हैं। महाकवि सेनापति पर पहली पीएचडी करने वाले डॉ. चंद्रपाल शर्मा भी बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


वह पिलखुआ के राणा कॉलेज में हिंदी के एचओडी भी रहे। प्रेम की पीर के महाकवि धनानंद ने भी इसी धरती पर जन्म लिया। वह जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव चांदौक के रहने वाले थे। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार डॉ. कमल किशोर गोयनका भी बुलंदशहर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मुंशी प्रेमचंद्र पर कई किताबें लिखीं। नगर में स्थित गौरीशंकर महाविद्यालय इनके बाबा के नाम पर हैं। इसके अलावा केंद्रीय हिन्दी संस्थान आगरा में निदेशक के पद पर रहे प्रोफेसर महावीर सरन जैन भी बुलंदशहर के प्रीत विहार के रहने वाले हैं।

फिल्मी दुनिया को कई मशहूर गीत देने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद का जन्म भी बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुआ। इसके अलावा आचार्य चर्तुसेन शास्त्री भी सिकंदराबाद के हैं। आचार्य का उपन्यास वैशाली की नगर वधू काफी प्रसिद्ध हुआ।

इसके अलावा मशहूर गीतकार शिशुपाल सिंह निर्धन और वीर रस के कवि डॉ. ओमपाल सिंह निडर भी खुर्जा के रहने वाले हैं। मशहूर वीर रस के कवि हरिओम पंवार का जन्म भी बुलंदशहर के बराल गांव में हुआ। जामिया मिलीया कॉलेज के प्रोफेसर और मशहूर हास्य कवि काका हाथरसी के दामाद अशोक चक्रधर भी खुर्जा के रहने वाले हैं।

मशहूर गीतकार डॉ. कुमार विश्वास भी बुलंदशहर के गांव नवादा के मूल निवासी हैं। उनके भाई डॉ. विकास शर्मा डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य हैं। प्रसिद्ध कवियत्री डॉ. वंदना शर्मा भी बुलंदशहर की हैं। कविताआें को मुखर करने वाले डॉ. चंद्रभूषण शर्मा मुखर भी जहांगीराबाद के गांव नवीनगर के रहने वाले हैं।


भारत का सबसे महंगा कवि भी जनपद का
हिंदी साहित्य को हाईटेक करने का श्रेय यदि किसी कवि को जाता है तो वह हैं डॉ. कुमार विश्वास। डॉ. कुमार विश्वास हिंदी साहित्य जगत को नई पहचान दिलाई। इसके अलावा डॉ. कुमार विश्वास भारत के सबसे महंगे कवियों में शुमार होते हैं। उनके एक कार्यक्रम की फीस पांच से सात लाख रुपये तक होती है, जो अन्य किसी भी कवि की नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed